मैं imo पर 1-ऑन-1 वीडियो कॉल कैसे कर सकता/सकती हूँ?
जिस व्यक्ति को आप कॉल करना चाहते हैं, उसके साथ चैट खोलें। फिर ऊपर दाईं ओर फ़ोन या वीडियो आइकन पर टैप करके 1-ऑन-1 वॉइस या वीडियो कॉल शुरू करें। कॉल मुफ़्त हैं और इनकी कोई समय सीमा नहीं है।
अपनों को कभी भी देखने और उनकी आवाज़ सुनने के लिए imo से मुफ़्त, अनलिमिटेड HD वीडियो और वॉइस कॉल करें। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हर कॉल को दूरी की परवाह किए बिना प्राइवेट और सुरक्षित रखता है।
वन-ऑन-वन कॉल शुरू करें या दूसरों को ग्रुप कॉल में शामिल होने के लिए इन्वाईट करें। बिना किसी टाइम लिमिट्स के, किसी एक व्यक्ति से बात करना या सभी को एक साथ लाना अब आसान है।
विदेश में रहने वाले परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को मुफ़्त, भरोसेमंद कॉल करें—कोई इंटरनेशनल कॉलिंग फ़ीस नहीं।
वीडियो क्वालिटी और ऑडियो आपके कनेक्शन के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाते हैं, जिससे 2G, 3G या अस्थिर Wi-Fi पर भी लैग और कॉल ड्रॉप की समस्या बहुत कम हो जाती है।
अपने iOS, Android, Windows और Mac से कॉल करें, जिसमें Android टैबलेट और iPad भी शामिल हैं। जब आप बाहर हों तो अपने फ़ोन पर कॉल शुरू करें, फ़िर कंप्यूटर पर वापस आने के बाद बड़ी स्क्रीन पर इसे जारी रखें।
फ़िल्टर, ब्यूटी इफ़ेक्ट्स या बैकग्राउंड धुंधला करके अपनी वीडियो कॉल को बेहतर बनाएं। कम रोशनी में, चेहरे पर चमक लाने और कैमरे पर ज़्यादा साफ़ दिखने के लिए स्क्रीन बॉर्डर लाइट चालू करें।
कोई भी ज़रूरी कॉल कभी न चूकें। क्लियर कॉल लॉग्स, इंस्टेंट मिस्ड-कॉल अलर्ट और वन-टैप कॉलबैक आपको हर पल से जोड़े रखने में मदद करते हैं।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन आपकी कॉल्स को प्राइवेट रखता है, जबकि स्क्रीनशॉट ब्लॉक बिना इजाज़त स्क्रीन कैप्चर और रिकॉर्डिंग के जोखिम को कम करता है। आप यह भी मैनेज कर सकते हैं कि कौन आपको कॉल कर सकता है या खास कॉन्टैक्ट्स को ब्लॉक कर सकते हैं।
जिस व्यक्ति को आप कॉल करना चाहते हैं, उसके साथ चैट खोलें। फिर ऊपर दाईं ओर फ़ोन या वीडियो आइकन पर टैप करके 1-ऑन-1 वॉइस या वीडियो कॉल शुरू करें। कॉल मुफ़्त हैं और इनकी कोई समय सीमा नहीं है।
अगर आपकी कॉल कनेक्ट नहीं हो रही है, तो अपना इंटरनेट कनेक्शन जांचें, Wi-Fi और मोबाइल डेटा के बीच स्विच करके देखें और सुनिश्चित करें कि दूसरे ऐप इंटरनेट से कनेक्ट हो पा रहे हैं। imo को नवीनतम वर्ज़न पर अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि उसे आवश्यक कॉल अनुमतियां मिली हुई हैं। यह भी जांचें कि सामने वाले व्यक्ति ने आपका फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया है और आपकी कॉल ब्लॉक नहीं की है। अगर समस्या बनी रहती है, तो imo को दोबारा खोलकर फिर से कॉल करने की कोशिश करें या हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
Android के लिए:imo ऐप खोलें, ऊपर “Contacts” आइकन पर टैप करें, फिर “Call History” पर टैप करें। अगर आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो imo को अपडेट करके फिर से कोशिश करें। iOS के लिए:आप अपनी कॉल हिस्ट्री इन दो तरीकों से देख सकते हैं:1) imo → Contacts → Call Historyया2) अपने iPhone की कॉल हिस्ट्री में
imo ऐप खोलें, ऊपर “Contacts” आइकन पर टैप करें, फिर “Call History” पर टैप करें। जिस कॉल को डिलीट करना चाहते हैं, उसे ढूंढें, उस पर देर तक दबाकर रखें और “Delete” चुनें। पूरी कॉल हिस्ट्री डिलीट करने के लिए ऊपर दाईं ओर “...” बटन पर टैप करें।
इस फीचर को चालू करने के लिए Me > Security & Privacy > Chat & Call Privacy पर जाएं और “Block Screenshot for Calls” को चालू करें।
इंस्टेंट मैसेजिंग हुई आसान
सभी के लिए ग्रुप चैट्स
ज़िंदगी के खास पलों को imo Story के साथ कैप्चर और शेयर करें